नप इओ को भेजा कानूनी नोटिस

Published at :23 Jan 2016 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
नप इओ को भेजा कानूनी नोटिस

सासाराम(ग्रामीण) : शहर के वार्ड संख्या-एक के खिलनगंज मुहल्ला निवासी महेंद्र प्रसाद के अधिवक्ता अभिषेक ने शुक्रवार को नगर पर्षद सासाराम के कार्यपालक अभियंता (इओ) मनीष कुमार को लीगल (कानूनी) नोटिस भेजा है. अधिवक्ता द्वारा भेजे गये नोटिस में चयनित योजना का दोबारा टेंडर किये जाने का विरोध किया गया है. गौरतलब है कि योजना […]

विज्ञापन
सासाराम(ग्रामीण) : शहर के वार्ड संख्या-एक के खिलनगंज मुहल्ला निवासी महेंद्र प्रसाद के अधिवक्ता अभिषेक ने शुक्रवार को नगर पर्षद सासाराम के कार्यपालक अभियंता (इओ) मनीष कुमार को लीगल (कानूनी) नोटिस भेजा है.
अधिवक्ता द्वारा भेजे गये नोटिस में चयनित योजना का दोबारा टेंडर किये जाने का विरोध किया गया है. गौरतलब है कि योजना संख्या-दो के मामले में नप इओ के आदेश पर मॉडल थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कागजातों पर शहरी विकास अभिकरण (डूडा) के कार्यपालक अभियंता के हस्ताक्षर फर्जी बताये गये हैं.
अधिवक्ता ने 9 जनवरी, 2015 को प्रकाशित निविदा आमंत्रण सूचना को रद्द कराने चेतावनी दी है.अधिवक्ता ने बताया है कि यह नप का आंतरिक मामला है. जेइ के साथ महेंद्र प्रसाद का कोई सरोकार नहीं है. इस मामले में महेंद्र प्रसाद ने अग्रिम राशि भी जमा की है, जो नप द्वारा स्वीकार की गयी है. महेंद्र के नाम बिड का काम अंतिम तक पहुंच गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन