लोक शिकायत निवारण अधिनियम को लागू करने की तैयारी की समीक्षा

Published at :23 Jan 2016 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
लोक शिकायत निवारण अधिनियम को लागू करने की तैयारी की समीक्षा

सासाराम (रोहतास) : मुख्य सचिव ने जिले के पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में वीसी की. इस दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को लोक शिकायत निवारण अधिनियम व लागू करने संबंधी तैयारी पूर्व में ही करने, अप्रैल माह में इसका रिहर्सल करने, होम गार्ड का इ कमान काटने आदि का निर्देश दिया. उन्होंने […]

विज्ञापन
सासाराम (रोहतास) : मुख्य सचिव ने जिले के पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में वीसी की. इस दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को लोक शिकायत निवारण अधिनियम व लागू करने संबंधी तैयारी पूर्व में ही करने, अप्रैल माह में इसका रिहर्सल करने, होम गार्ड का इ कमान काटने आदि का निर्देश दिया.
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुए प्रत्येक पंचायत में एक-एक पंचायत सचिव को प्रतिनियुक्त किया जाये व मद्य निषेध अभियान के तहत शराब पीने वालों का सर्वेक्षण कराया जाये.
इस कार्य में विकासमित्रों, स्वास्थ्य विभाग व जीविका के कार्यकर्ताओं से सहयोग लिये जाये. उन्होंने सदर अस्पताल में एक डीएडी कॉसन सेंटर स्थापित करने व अतिरिक्त पीएचसी के डॉक्टर को प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया. उन्होंने आंगनबाड़ी सेंटर का निर्माण ससमय कराने का भी निर्देश दिया. इस मौके पर कई अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन