शराब के कारण टूट जाता है परिवार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jan 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम( रोहतास) : शहर के फजलगंज स्थित मल्टी परपस हॉल में मद्य निषेध अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि शराब की लत सबसे खराब है. इससे मनुष्य का स्वास्थ्य खराब होता है व परिवार भी टूट जाता है. शराब की लत से पूरा परिवार बरबाद हो जाता है. […]
विज्ञापन
सासाराम( रोहतास) : शहर के फजलगंज स्थित मल्टी परपस हॉल में मद्य निषेध अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि शराब की लत सबसे खराब है.
इससे मनुष्य का स्वास्थ्य खराब होता है व परिवार भी टूट जाता है. शराब की लत से पूरा परिवार बरबाद हो जाता है. आज हम संकल्प लें कि शराब का सेवन नहीं करेंगे. शराब पीकर गाड़ी चलाने से हमेशा दुर्घटनाएं होती रहती हैं व जान-माल का नुकसान होता है. शराब एक लत है, जिसे दृढ़ इच्छा शक्ति से छोड़ा जा सकता है. उन्होंने कहा कि जो पुरुष-महिला या समूह अपने गांव में पूर्ण शराब बंदी करेगा, उसे एक लाख रुपये का इनाम दिया जायेगा.
वहीं, गीत-संगीत के माध्यम से भी लोगों को शराब से होने वाली बीमारियों के बताया जायेगा. एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा कि शराब के चलते लोग समय से पहले काल के गाल में समा रहे हैं. शराब मुक्त समाज ही एक सभ्य व स्वस्थ समाज हो सकता है. कार्यक्रम को एसडीओ अमरेंद्र कुमार, सिविल सर्जन विजय कुमार सिन्हा व एसडीओ, डेहरी सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया. इस मौके पर आशा व सेविका समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










