इंदिरा आवास सहायक पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Published at :22 Jan 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
इंदिरा आवास सहायक पर दर्ज हुई प्राथमिकी

अकोढ़ीगोला (रोहतास) : इंदिरा आवास के लाभुकों से पैसे वसूलने को लेकर आवास पर्यवेक्षक राजेंद्र कुमार ने बीडीओ के निर्देश पर इंदिरा आवास सहायक ओम प्रकाश पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित लाभुकों ने परिजनों के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ का घेराव किया था. मामले की गंभीरता के देखते हुए इंदिरा […]

विज्ञापन
अकोढ़ीगोला (रोहतास) : इंदिरा आवास के लाभुकों से पैसे वसूलने को लेकर आवास पर्यवेक्षक राजेंद्र कुमार ने बीडीओ के निर्देश पर इंदिरा आवास सहायक ओम प्रकाश पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़ित लाभुकों ने परिजनों के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंच कर बीडीओ का घेराव किया था.
मामले की गंभीरता के देखते हुए इंदिरा आवास सहायक पर प्राथमिकी दर्ज करने का इंदिरा आवास सहायक को निर्देश दिया. इसके बाद लाभुक शांत हुए. बीडीओ सुशील कुमार ने बताया की बघाखोह निवासी राजगृही साव की पत्नी विंध्याचली देवी व बंधपा निवासी मदन साह की पत्नी मुनी देवी से इंदिरा आवास सहायक ओमप्रकाश ने इंदिरा आवास चयन कराने के नाम पर पांच-पांच हजार ले रुपया ले लिये. लाभुकों ने बुधवार को अकोढ़ीगोला बैंक से इंदिरा आवास का रुपये निकाल कर घर जा रहे थे.
तभी सहायक पहुंच कर लाभुकों से पांच- पांच हजार रुपये की मांग की. महिलाएं डर कर रुपये दे दी. घर पहुंचने पर अपने परिजनों से आपबीती सुनाई. इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक राज ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन