बायोमीटरिक सिस्टम से हाजिरी बनायेंगे कर्मचारी

Published at :22 Jan 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
बायोमीटरिक सिस्टम से हाजिरी बनायेंगे कर्मचारी

पहल. जल्द आधुनिक संसाधनों से लैस होगी नगर पर्षद सासाराम (ग्रामीण) : नगर पर्षद, सासाराम अब आधुनिक संसाधनों से लैस होगा. नगर पर्षद आने-जाने सभी लोगों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी. कर्मचारी बायोमेट्रिक सिस्टम से उपस्थिति दर्ज करायेंगे. इसके लिए नगर पर्षद ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है. नगर पर्षद (नप) के कार्यपालक पदाधिकारी […]

विज्ञापन
पहल. जल्द आधुनिक संसाधनों से लैस होगी नगर पर्षद
सासाराम (ग्रामीण) : नगर पर्षद, सासाराम अब आधुनिक संसाधनों से लैस होगा. नगर पर्षद आने-जाने सभी लोगों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर रहेगी. कर्मचारी बायोमेट्रिक सिस्टम से उपस्थिति दर्ज करायेंगे. इसके लिए नगर पर्षद ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है.
नगर पर्षद (नप) के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि नगर पर्षद कार्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. बायोमेट्रिक सिस्टम से कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे. पर्षद की कुछ गाड़ियों में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) भी लगाये जायेंगे, जिससे इन पर ऑनलाइन नजर रखी जायेगी.
उन्होंने कहा कि डीएम के आदेश पर आधुनिक संसाधनों की दिशा में नगर पर्षद ने पहल करना शुरू कर दी है. आम सहमति से ही सुविधाएं जुटायी जायेंगी. हालांकि, इन आधुनिक संसाधनों पर कितने रुपये खर्च होंगे, कार्यपालक पदाधिकारी ने बताने से इनकार कर दिया. उनके मुताबिक सभी नये संसाधन दो महीने के अंदर लगा लिये जायेंगे. आधुनिक संसाधनों की खरीद के लिए टेंडर निकाला जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन