गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ऑडिशन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Jan 2016 8:11 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (सदर) : गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ऑडिशन लिया गया. ऑडिशन में गुरु वासुदेव महाराज संगीत महाविद्यालय, शेरशाह सुरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, शंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय रामेश्वरगंज, मध्य विद्यालय किला, बाल भारती, ईश्वरचंद विद्यासागर अकादमी, केंद्रीय विद्यालय, संत अन्ना स्कूल, रमा जैन बालिका […]
विज्ञापन
सासाराम (सदर) : गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ऑडिशन लिया गया. ऑडिशन में गुरु वासुदेव महाराज संगीत महाविद्यालय, शेरशाह सुरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, शंकर उच्च माध्यमिक विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालय रामेश्वरगंज, मध्य विद्यालय किला, बाल भारती, ईश्वरचंद विद्यासागर अकादमी, केंद्रीय विद्यालय,
संत अन्ना स्कूल, रमा जैन बालिका उच्च विद्यालय व नटराज नृत्य वाटिका आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य,संगीत व गायन में अपनी प्रतिभा दिखायी. इस मौके पर निर्णायक मंडल बृजबिहारी सिंह, डॉ अंबरीष तिवारी, खुर्शीद खां अाल्वी, शशि कुमारी, मोसर्रत बानो, उपेंद्र कुमार सिंह, सुरेश कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह व अरविंद्र कुमार सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं का चयन किया गया. इस मौके पर अपर समाहर्ता, शिक्षा पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी राजदेव राम, कमल किशोर चौधरी, मतीन सासारामी, गुरुचरण सिंह, सरोज पंकज, नरेंद्र कुमार सिंह भी ओमप्रकाश तिवारी आदि भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










