प्लस टू स्कूल में केवल दो शिक्षक !

Published at :21 Jan 2016 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
प्लस टू स्कूल में केवल दो शिक्षक !

दिनारा (रोहतास) : सरकार भले ही शिक्षा को दुरुस्त करने की बात करें, पर जमीनी हकीकत देखी जाये, तो सरकार के दावे की पोल खुल रही है. दिनारा प्रखंड क्षेत्र के सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय, गंजभड़सरा में शिक्षकों समेत संसाधनों का घोर अभाव है. नौवीं व 10वीं के बच्चों को पढ़ाने के लिए नौ […]

विज्ञापन
दिनारा (रोहतास) : सरकार भले ही शिक्षा को दुरुस्त करने की बात करें, पर जमीनी हकीकत देखी जाये, तो सरकार के दावे की पोल खुल रही है. दिनारा प्रखंड क्षेत्र के सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय, गंजभड़सरा में शिक्षकों समेत संसाधनों का घोर अभाव है.
नौवीं व 10वीं के बच्चों को पढ़ाने के लिए नौ शिक्षक हैं, जबकि प्लस टू के लिए मात्र दो शिक्षक. शिक्षकों के छह पद रिक्त हैं. स्कूल में गणित, फिजिक्स, केमेस्ट्री, समाजशास्त्र, अंगरेजी, मनोविज्ञान, राजनीतिशास्त्र, संगीत व भूगोल विषय में शिक्षकों की जरूरत है.
1954 में स्थापित इस विद्यालय शिक्षकों की कमी तो है ही, साथ ही बच्चों को पढ़ाने के लिए मात्र चार कमरे ही उपलब्ध हैं.
यहां कुल छात्र-छात्राओं की संख्या 665 है. नौवीं में 265, 10वीं में 170, 11वीं में 80 व 12वीं में 149 छात्र हैं. स्कूल में एक भी छात्रा नहीं है, जिसका मुख्य कारण है कि यहां प्लस टू बालिका विद्यालय होना है. विद्यालय में पुस्तकालय व पुस्तकालाध्यक्ष भी हैं. पुस्तकालय में कुछ पुस्तकें भी हैं. खेल का मैदान नहीं है. विद्यालय में केवल एक ही शौचालय है. वही चापाकल की संख्या तीन है. यहां कंप्यूटर की पढ़ाई नहीं होती है. न तो कंप्यूटर सेट हैं और न ही शिक्षक.
इस विद्यालय के संस्थापक पूर्व विधायक स्वर्गीय रामनारायण साह थे. दानदाता महेंद्र चौधरी हैं.संस्थापक के भतीजे प्रो अशोक कुमार गुप्ता कहते हैं कि सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय, गंजभड़सरा में गांव-देहात के बच्चे पढ़ने आते हैं. अगर संसाधन ही नहीं रहेगा, तो पढ़ाई कैसे होगी. इससे सरकार की शिक्षा नीति पर सवाल उठता है. वहीं, प्रधानाध्यापक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में कई विषयों के शिक्षक नहीं हैं. खेल मैदान नहीं होने से बच्चे खेल नहीं पाते हैं. क्लास के लिए कमराें का भी अभाव है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन