वितरण की व्यवस्था बदहाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Dec 2015 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

तत्काल सेवा की भी समुचित व्यवस्था नहीं डेहरी ऑन सोन (सदर) : अंचल कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर प्रमाणपत्र वितरण की व्यवस्था इन दिनों ठीक नहीं है. इसके कारण आवेदकों को अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. आरटीपीएस काउंटर से प्रमाण पत्रों का वितरण नहीं होने का मुख्य कारण कर्मचारियों की कमी व […]
विज्ञापन
तत्काल सेवा की भी समुचित व्यवस्था नहीं
डेहरी ऑन सोन (सदर) : अंचल कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर प्रमाणपत्र वितरण की व्यवस्था इन दिनों ठीक नहीं है. इसके कारण आवेदकों को अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. आरटीपीएस काउंटर से प्रमाण पत्रों का वितरण नहीं होने का मुख्य कारण कर्मचारियों की कमी व वितरण का व्यवस्था अलग नहीं होना है.
छह माह पहले प्रमाण वितरण का कार्य अंचल परिसर के एक पुराने भवन में किया जाता था, लेकिन तत्कालीन बीडीओ द्वारा उक्त भवन को सभागार का रूप दे दिया गया. इससे प्रमाण पत्र का वितरण व आवेदन जमा करने का कार्य एक कमरे में किया जाता है. अलग व्यवस्था नहीं होने से आये दिन आवेदकों व कर्मचारियों के बीच नोक-झोंक होती रहती है. वहीं, काउंटर पर तत्काल सेवा भी बदहाल है. आवेदकों को जेनरल काउंटर पर ही आवेदन जमा करते हैं. यह व्यवस्था कब दुरुस्त होगी, यह बताने वाला कोई नहीं है. अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आवेदकों भुगतनी पड़ रही है.
कर्मचारियों व आवेदकों में होती नोक-झोंक
आरटीपीएस कार्यालय में एक ही कमरा : में आवेदन जमा करने व प्रमाणपत्र लेने की व्यवस्था होने से आये दिन आवेदकों व कर्मचारियों के बीच नोक-झोंक होती रहती है. इससे कई बार कर्मचारियों को परेशानी भी उठानी पड़ती है. प्रमाण पत्र वितरण के लिए कर्मचारियों की कमी व वितरण की अलग व्यवस्था नहीं होने से आवेदकों को अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. कुछ आवेदक दलालों के झांसे में भी चले आते हैं.
पढ़ाई समेत अन्य काम बाधित: जाति, आवास व आय समेत अन्य प्रमाण पत्र लेने आये रूद्रपुरा से सुशील कुमार, नरसिंह बिगहा से कुंदर कुमार, सखरा से विभा कुमारी व कुसुम रानी आदि ने बताया कि दिनों-दिन आरटीपीएस काउंटर की स्थिति बदहाल होती जा रही है. सरकार एक तरफ जहां सुविधा देने का दावा करती है, वहीं दूसरी स्थिति में कोई बदलाव नहीं दिख रही है. इससे कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. इससे पढ़ाई समेत अन्य काम बाधित होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










