व्यवसायी से लूट के विरोध में दुकानें बंद

Published at :02 Dec 2015 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवसायी से लूट के विरोध में दुकानें बंद

सासाराम (ग्रामीण) : अपराधियों द्वारा सोमवार की देर शाम भीड़-भार वाले इलाके गांधी नीम के पास पंजाब के स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार कर उससे 13 लाख रुपये के आभूषण लुटने के विरोध में मंगलवार को शहर के आभूषण व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया. व्यवसायियों ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण […]

विज्ञापन
सासाराम (ग्रामीण) : अपराधियों द्वारा सोमवार की देर शाम भीड़-भार वाले इलाके गांधी नीम के पास पंजाब के स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार कर उससे 13 लाख रुपये के आभूषण लुटने के विरोध में मंगलवार को शहर के आभूषण व्यवसायियों ने दुकानें बंद कर विरोध जताया. व्यवसायियों ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण सरेआम व्यवसायियों पर अपराधी कहर बरपा रहे हैं.
लेकिन, पुलिस प्रशासन अपराधियों को पकड़ने व अपराध नियंत्रण में विफल साबित हो रही है. व्यवसायियों की मानें तो एक माह पूर्व गांधी नीम मुहल्ले में ही एक तिलकुट व्यवसायी के घर बम फेंका गया था. इसके बाद अमृतसर के सुखदेव सिंह नामक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर अपराधियों ने जख्मी कर दिया. कारोबारियों से उधार रुपये की वसूली व सोने के आभूषण देकर लौटने के क्रम में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दे दिया.
जानकारी के अनुसार, तीन अपराधियों ने सामने आकर व्यवसायी से थैला भी छीन लिया. लेकिन, 12 घंटे बीतने के बावजूद पुलिस ने मामले में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं कर पायी. व्यवसायियों ने कहा कि अपराधी शहर में बेखौफ हो गये हैं व लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन