सड़क दुर्घटना में दो जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Nov 2015 7:07 AM (IST)
विज्ञापन

शेखपुरा : खपुरा-बरबीघा मुख्य पथ या वाजितदपुर के पास सड़क दुर्घटना में दो लोग बुरी तरह घायल हो गये. घटना के बाद तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाये गये घायलों को गंभीरावस्था में पटना भेज दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को जबरदस्त ठोकर मार दी. दोनों घायलों की पहचान करिहो […]
विज्ञापन
शेखपुरा : खपुरा-बरबीघा मुख्य पथ या वाजितदपुर के पास सड़क दुर्घटना में दो लोग बुरी तरह घायल हो गये. घटना के बाद तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाये गये घायलों को गंभीरावस्था में पटना भेज दिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को जबरदस्त ठोकर मार दी.
दोनों घायलों की पहचान करिहो गांव के प्रदीप यादव व रामप्रवेश शर्मा के रूप में की गयी है. दोनों शेखपुरा से बरबीघा की ओर अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी स्कॉर्पियो सवार ने जोरदार ठोकर मार दी. इस दुर्घटना में सड़क से दूर लगाये गये पेड़ तथा बाड़ भी उजड़ गये. हालांकि घटना के बाद स्कॉर्पियो लेकर चालक भागने में सफल हो गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










