रोहतास : मामूली विवाद में भाजपा नेता को मारी गोली

Published at :14 Jul 2015 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
रोहतास : मामूली विवाद में भाजपा नेता को मारी गोली

सासाराम (ग्रामीण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहराढ़ गांव में सोमवार को बच्चों में नोक-झोंक के विवाद में बड़े भी शामिल हो गये. इस दौरान कुछ लोगों ने भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर यादव (30) को गोली मार दी. हमलावरों ने गंभीर रूप से घायल यादव को घेर लिया. करीब तीन घंटे तक अस्पताल […]

विज्ञापन
सासाराम (ग्रामीण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहराढ़ गांव में सोमवार को बच्चों में नोक-झोंक के विवाद में बड़े भी शामिल हो गये. इस दौरान कुछ लोगों ने भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर यादव (30) को गोली मार दी.
हमलावरों ने गंभीर रूप से घायल यादव को घेर लिया. करीब तीन घंटे तक अस्पताल नहीं ले जाने दिया. पुलिस के पहुंचने की सूचना पर हमलावर फरार हो गये. हमलावरों के फरार होने के बाद भाजपा नेता को सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां से गंभीर हालत होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बनारस रेफर कर दिया.
यादव की पत्नी अंजू देवी ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. इस वारदात में गांव के ही आजाद पासवान, अमरजीत पासवान, बैरिस्टर पासवान व वकील पासवान समेत पांच लोग शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन