पलामू के पूर्व सांसद कोर्ट में पेश

सासाराम : पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा सोमवार को विभिन्न मामलों में चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमाशंकर द्विवेदी की अदालत में पेश हुए. उक्त न्यायालय में श्री बैठा के विरुद्ध तीन मामले चल रहे हैं. तीनों मामलों में उनकी पेशी की गयी. जानकारी के अनुसार, सत्रवाद संख्या 2010/2009, जिसे सूचक अवर निरीक्षक […]
सासाराम : पलामू के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा सोमवार को विभिन्न मामलों में चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमाशंकर द्विवेदी की अदालत में पेश हुए. उक्त न्यायालय में श्री बैठा के विरुद्ध तीन मामले चल रहे हैं.
तीनों मामलों में उनकी पेशी की गयी. जानकारी के अनुसार, सत्रवाद संख्या 2010/2009, जिसे सूचक अवर निरीक्षक रामेश्वर राम द्वारा दर्ज कराया गया था. इसमें आठ सितंबर, 2003 को चुटिया थाने के डबूआ मोड़ के पास लैंडमाइंस बिछा कर थाना प्रभारी विजय कुमार टुडू सहित 11 पुलिसकर्मियों की हत्या करने का आरोप है. दूसरा मुकदमा सत्रवाद संख्या 268/2009, जिसके सूचक अवर निरीक्षक बी सिंह थे.
इसमें डबूआ मोड़ के पास नौहट्टा से चुटिया के लिए चले पुलिसकर्मियों पर नक्सलियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया था. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे. इसके अलावा नौहट्टा थाने के अर्धनिर्मित थाना भवन को उड़ाने व पुलिस पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज है. तीनों मुकदमे गवाही के दौर से गुजर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










