सम्मेलन को लेकर दी भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी

डेहरी ऑन सोन (रोहतास). भाजपा की आम सभा सह कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर डेहरी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की एक बैठक कैनाल रोड स्थित पूर्व विधायक सत्य नारायण यादव के आवास पर शनिवार को हुई. इसमें नेताओं व कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी गयी. नेताओं ने बताया कि जनसंपर्क अभियान चला […]
इसमें नेताओं व कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी गयी. नेताओं ने बताया कि जनसंपर्क अभियान चला कर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को सुनिश्चित करना है. कार्यक्रम प्रभारी सत्य नारायण यादव ने कहा कि इस सभा में केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव, सांसद सुशील कुमार सिंह व अखलाक अहमद आदि भाग लेंगे. यह सभा ऐतिहासिक होगी.
बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष परमहंस सिंह ने की. संचालन महेंद्र सिंह ने किया. इस मौके पर कृष्णा गुप्ता, कमल सिन्हा, कृष्णा तिवारी, कुंवर सिंह, प्यारेलाल ओझा, अशोक सोनी, काजू गुप्ता, मुन्ना लाल कसेरा, सुशील कुमार व कुमार विनोद सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










