ट्रक ने मैजिक में मारी टक्कर दो की मौत, चार लोग घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jun 2015 9:35 AM (IST)
विज्ञापन

कर्मनाशा: दुर्गावती थानेके चिपली गांव के समीप मंगलवार की दोपहर हाइवे पर ट्रक व मैजिक गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गयी. घटना में मैजिक सर सवार एक 35 वर्षीया महिला की मौत हो गयी और दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गये. घायलों में 35 वर्षीय शहजाद की हालत काफी नाजुक बनी हुई है. […]
विज्ञापन
कर्मनाशा: दुर्गावती थानेके चिपली गांव के समीप मंगलवार की दोपहर हाइवे पर ट्रक व मैजिक गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गयी. घटना में मैजिक सर सवार एक 35 वर्षीया महिला की मौत हो गयी और दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गये. घायलों में 35 वर्षीय शहजाद की हालत काफी नाजुक बनी हुई है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक सवारी गाड़ी मैजिक मंगलवार की दोपहर दुर्गावती से सवारी भर कर चंदौली के जा रही थी. चिपली गांव के पास एक ट्रक ने पीछे से मैजिक में जबरदस्त टक्कर मार कर यूपी की तरफ भाग निकला. घटना में 35 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी, जिसकी पहचान कुलवंती देवी पति श्रीनिवास ग्राम-ककरैत, थाना-कंडक,जिला-चंदौली के रूप में हुई है.
वहीं, दुर्गावती बाजार निवासी शहजाद अली (35 वर्ष), आभा देवी (32 वर्ष) एवं झुरी सिंह (35 वर्ष), मानिकपुर दुहरा दुर्गावती निवासी हरि नारायण राम (37 वर्ष) एवं पत्नी कांता देवी (32 वर्ष) वैद्यनाथ रामगढ़ निवासी घायल हो गये. घायलों को एनएचआइ एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भरती कराया. जहां शहजाद की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया. लेकिन, वाराणसी जाने के क्रम में कर्मनाशा के पास ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










