मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर

Published at :10 Jun 2015 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर

डेहरी ऑन सोन(सदर): औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ के साथ एसडीओ कमलेश सिंह ने बैठक की. इसमें बीएलओ को सौ फीसदी मतदाता सूची को शुद्ध करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची जांच के दौरान पता चला कि एक ही मोबाइल नंबर कई मतदाताओं के […]

विज्ञापन

डेहरी ऑन सोन(सदर): औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ के साथ एसडीओ कमलेश सिंह ने बैठक की. इसमें बीएलओ को सौ फीसदी मतदाता सूची को शुद्ध करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची जांच के दौरान पता चला कि एक ही मोबाइल नंबर कई मतदाताओं के साथ जोड़ा गया है जो गलत है.

उन्होंने बीएलओ द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्य पर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होने दें कि कार्रवाई करनी पड़े. बैठक में अवर निर्वाची पदाधिकारी जमाल मुस्तफा, बीडीओ राम पुकार यादव, अकोढ़ीगोला बीडीओ सुशील कुमार, प्रखंड जेएसएस विनय कुमार, प्रभारी नप इओ अखिलेवर शर्मा व विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन