खनवां से भगायी गयी लड़की महाराष्ट्र के पुणो से बरामद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Apr 2015 6:07 AM (IST)
विज्ञापन

अकबरपुर : खनवां गांव से भगायी गयी लड़की को अकबरपुर पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणो से बरामद कर अकबरपुर ले आयी. थानाध्यक्ष उमाशंकर ने बताया कि खनवां गांव के एक व्यक्ति की बेटी गांव के ही राजीव कुमार नाम के युवक से प्रेम करती थी. इधर, लड़की की शादी गत वर्ष अकबरपुर थाने के मलिकपुर […]
विज्ञापन
अकबरपुर : खनवां गांव से भगायी गयी लड़की को अकबरपुर पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणो से बरामद कर अकबरपुर ले आयी. थानाध्यक्ष उमाशंकर ने बताया कि खनवां गांव के एक व्यक्ति की बेटी गांव के ही राजीव कुमार नाम के युवक से प्रेम करती थी.
इधर, लड़की की शादी गत वर्ष अकबरपुर थाने के मलिकपुर निवासी कामता सिंह के बेटे गौतम कुमार के साथ हुई थी. ससुराल वालों के साथ लड़की के मधुर संबंध नहीं थे वह बराबर लड़ाई-झगड़े के कारण खिन्न रहती थी व ससुराल जाना नहीं चाहती थी. इधर, उसका प्रेम संबंध खनवां गांव के राजीव कुमार के साथ चलता रहा.
राजीव कुमार भी दो बच्चे का पिता है. वह पूणो में नौकरी करता था. इसी बीच वह प्रीति को अपने साथ पूणो भगा ले गया. इधर, लड़की के पिता ने ससुरालवालों पर हत्या करने से संबंधित परिवाद कोर्ट में दर्ज कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की की सकुशल बरामदगी हो जाने से हत्या की घटना से संबंधित सभी अटकले खारिज हो गयी. लड़की प्रेमी राजीव के साथ रहने की इच्छा जतायी है. उन्होंने बताया कि वह स्वेच्छा से अपने प्रेमी राजीव संग खनवां से फरार हो गयी थी. लड़की को मेडिकल जांच और 164 का बयान दर्ज कराने के लिए नवादा भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










