लालू प्रसाद का कई जगहों पर हुआ स्वागत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Apr 2015 6:05 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (रोहतास) : सड़क मार्ग से औरंगाबाद के बारुण जाने के दौरान राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का जिले में कई जगहों पर स्वागत किया गया. हालांकि, लालू यादव सासाराम में नहीं रुके, लेकिन सड़क किनारे खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया. सासाराम संवाददाता के अनुसार, लालू यादव का गोपी बिगहा व अमरा […]
विज्ञापन
सासाराम (रोहतास) : सड़क मार्ग से औरंगाबाद के बारुण जाने के दौरान राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का जिले में कई जगहों पर स्वागत किया गया. हालांकि, लालू यादव सासाराम में नहीं रुके, लेकिन सड़क किनारे खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया.
सासाराम संवाददाता के अनुसार, लालू यादव का गोपी बिगहा व अमरा तालाब में भी भव्य स्वागत किया गया. अमरा तालाब में पूर्व जिला पर्षद अध्यक्ष चंद्रदेव बिंद व गोपी बिगहा में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बलिराम सिंह यादव के नेतृत्व में लालू प्रसाद का जोरदार स्वागत किया.
इस दौरान स्टोन क्रशर संघ द्वारा आयोजित सभा को लालू प्रसाद ने संबोधित किया. सभा संबोधन के दौरान लालू यादव ने ‘एक झंडा एक निशान मांग रहा हिंदुस्तान’ का नारा दिया. इस मौके पर राजद नेता एवं कार्यकर्ता रमण सिंह, ठाकुर प्रसाद प्ता,कशोर,मनीष कुमार, सोनू बाबा एवं स्टोन क्रशर स्टेन के सभी सदस्य ने स्वागत किया. नोखा प्रतिनिधि के अनुसार, लालू प्रसाद यादव का राजद व जदयू के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.
लालू गाड़ी से उतरे व लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों के साथ लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. बरांव मोड़ पर भी लगभग दो हजार समर्थकों ने प्रखंड अध्यक्ष श्याम लाल यादव एवं राजू यादव युवा नेता के नेतृत्व में नारायण सिंह यादव ने स्वागत किया. इस मौके पर आशुतोष सिंह, अरविंद चौधरी, दिनेश सिंह, दया सिंह, वकील सिंह, विनोद यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










