नीतीश हर मोरचे पर विफल : भाजपा

Published at :22 Mar 2015 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
नीतीश हर मोरचे पर विफल : भाजपा

सासाराम (सदर) : नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने 10 माह के ही कार्यकाल में देश के सम्मान को पूरी दुनिया में बढ़ाया है. समाज के सभी वर्गो की चिंता की है व देश का सर्वागीण विकास हो रहा है. उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार शर्मा ने शनिवार को पोस्ट […]

विज्ञापन
सासाराम (सदर) : नरेंद्र मोदी की सरकार ने अपने 10 माह के ही कार्यकाल में देश के सम्मान को पूरी दुनिया में बढ़ाया है. समाज के सभी वर्गो की चिंता की है व देश का सर्वागीण विकास हो रहा है. उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार शर्मा ने शनिवार को पोस्ट ऑफिस चौक पर आयोजित जनसभा के दौरान कही.
उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास का दर तेजी से बढ़ रहा है. महंगाई पर नियंत्रण करने का प्रयास भी किया गया है. पूंजी निवेश तेजी से हो रहा है व रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं. किसानों, गांव व गरीबों की सर्वाधिक चिंता हो रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार के लिए भी कई योजनाएं पारित की हैं. केंद्र सरकार ने अपने पूरक बजट, आम बजट व रेल बजट में राज्य को कई तोहफे दिये .आइआइएम, भागलपुर में टेंन्सटार्कल मेगा कलस्टर, दूसरे एम्सकी स्थापना का निर्णय सहित कई तोहफे बिहार को मिला है. उन्होंने कहा कि बिहार की नीतीश सरकार भाजपा की संयुक्त सरकार से हटने के बाद सभी मोरचे पर विफल है.
वही विधायक जवाहर प्रसाद ने कहा कि नीतीश सरकार किसान विरोधी है. सरकार किसानों के धान की खरीद नहीं कर पायी. इससे पूरे राज्य के किसानों की हालत खराब है. प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह ने कहा कि बिहार में अगली सरकार भाजपा की बनेगी. वही जिलाध्यक्ष राधा मोहन पांडेय ने कहा कि रोहतास के किसानों के पक्ष में भाजपा आगामी 25 मार्च को पूरे जिले में धरना देगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन