पत्नियों व बच्चों की चीख बयां कर रही थी दर्द
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Mar 2015 10:32 AM (IST)
विज्ञापन

दिनारा (रोहतास) : एनएच 30 पर बरियारपुर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में घायल धर्मेद्र पासवान की मौत इलाज के लिए बारह ले जाने के क्रम में हो गयी, जबकि राजीव रंजन उर्फ पिंटू जायसवाल व चंदन जायसवाल की मौत घटना स्थल पर हीं हो गयी थी. तीनों मृतक नटवार थाना क्षेत्र के […]
विज्ञापन
दिनारा (रोहतास) : एनएच 30 पर बरियारपुर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में घायल धर्मेद्र पासवान की मौत इलाज के लिए बारह ले जाने के क्रम में हो गयी, जबकि राजीव रंजन उर्फ पिंटू जायसवाल व चंदन जायसवाल की मौत घटना स्थल पर हीं हो गयी थी. तीनों मृतक नटवार थाना क्षेत्र के महरोढ़ गांव के हैं. उक्त तीनों मृतक बाइक से कोचस अपने गांव महरोढ़ जा रहे थे. पुलिस ने तीनों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है. उधर शव के गांव में जाते ही मातम छा गया.
महरोढ़ ने खोये तीन सपूत: दिनारा प्रखंड के नटवार थाना क्षेत्र के महरोढ़ गांव ने सड़क हादसे में एक ही साथ तीन सपूत को खो दिया. जैसे ही शव पोस्टमार्टम के बाद महरोढ़ गांव पहुंचा. पूरे गांव का महौल गमगीन हो गया.
मृतक के परिजन बेसुध हो गये. उनकी हालत क्या हो रही थी. इसका अंदाजा लगान काफी कठिन हो गया. तीनों मृतकों की पत्नी व बाल बच्चे दहाड़ मार-मार कर रो रहे थे. मृतक के परिजन ही नहीं, बल्कि पूरे गांव के आंसू यही बायां कर रहे थे कि तीनों मृतक गांव के कितने चहेते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










