दो कैदियों की हालत बिगड़ी, भरतीं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Mar 2015 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

सासाराम (ग्रामीण) : मंडल कारा में बंद दो विचाराधीन कैदियों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. सोमवार की देर शाम जेल प्रशासन ने दोनों को सदर अस्पताल में भरती कराया.अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, दिनारा थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर टोला निवासी संतोष चौधरी के पेट दर्द की शिकायत, जबकि सासाराम के आलमगंज मुहल्ला निवासी मनोज सोनकर को […]
विज्ञापन
सासाराम (ग्रामीण) : मंडल कारा में बंद दो विचाराधीन कैदियों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. सोमवार की देर शाम जेल प्रशासन ने दोनों को सदर अस्पताल में भरती कराया.अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, दिनारा थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर टोला निवासी संतोष चौधरी के पेट दर्द की शिकायत, जबकि सासाराम के आलमगंज मुहल्ला निवासी मनोज सोनकर को मिरगी का दौरा पड़ने पर अस्पताल में भरती कराया गया है.
चिकित्सकों के एक दल ने दोनों कैदियों का इलाज किया. दोनों को पुलिस अभिरक्षा में कैदी वार्ड में भरती रखा गया है. चिकित्सकों के मुताबिक, दोनों कैदियों कई अन्य बीमारियां भी हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










