कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल होंगे सैकड़ों कार्यकर्ता

Published at :18 Mar 2015 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस की पदयात्रा में शामिल होंगे सैकड़ों कार्यकर्ता

सासाराम (सदर) : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी सरकार की जनविरोधी, किसान व मजदूर विरोधी नीतियों, भूमि अधिग्रहण बिल, डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी समेत आर्थिक नीति के विरोध आयोजित पदयात्रा व हस्ताक्षर अभियान में जिलाध्यक्ष संतोष मिश्र नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होने का निर्णय लिया गया. […]

विज्ञापन
सासाराम (सदर) : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी सरकार की जनविरोधी, किसान व मजदूर विरोधी नीतियों, भूमि अधिग्रहण बिल, डीजल पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी समेत आर्थिक नीति के विरोध आयोजित पदयात्रा व हस्ताक्षर अभियान में जिलाध्यक्ष संतोष मिश्र नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होने का निर्णय लिया गया.
जिलाध्यक्ष ने बताया कि 20 से 25 मार्च तक बोधगया से पटना तक होनेवाली पदयात्रा व हस्ताक्षर अभियान में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के सैकड़ों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि 18 मार्च को कांग्रेस कार्यालय में एनएसयूआइ द्वारा छात्र सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है. इसमें वरीय कांग्रेस नेता शिवनारायण सिंह यादव, जिला पर्षद अध्यक्ष प्रमीला सिंह, प्रो एसके जबी व मुरारी प्रसाद गौतम आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन