बस ने चार महिलाओं को रौंदा, दो की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Mar 2015 7:53 AM (IST)
विज्ञापन

अगरेर (रोहतास) : सासाराम-पटना मुख्य मार्ग पर अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर गांव के पास मंगलवार सुबह शौच के दौरान एक बस ने एक ही परिवार की एक युवती समेत चार महिलाओं को रौंद दिया. इससे घटनास्थल पर ही दो महिलाओं की मौत हो गयी और दो गंभीर रूप से घायल हो गयीं. हादसे के […]
विज्ञापन
अगरेर (रोहतास) : सासाराम-पटना मुख्य मार्ग पर अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर गांव के पास मंगलवार सुबह शौच के दौरान एक बस ने एक ही परिवार की एक युवती समेत चार महिलाओं को रौंद दिया. इससे घटनास्थल पर ही दो महिलाओं की मौत हो गयी और दो गंभीर रूप से घायल हो गयीं.
हादसे के बाद गांववालों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को रोड पर रख जाम लगा दिया. गाड़ियां जहां-तहां फंसी रहीं. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.
थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि मोकर निवासी संजय बारी की पत्नी किरण देवी, छोटे भाई की पत्नी अनीता देवी, माता छठिया देवी व बेटी अनीता शौच के लिए सड़क की तरफ गयी थीं.
इसी दौरान पटना की तरफ से आ रही ‘सरस्वती’ बस (बीआर-18सी-8742) ने चारों को कुचल दिया. इससे संजय की पत्नी किरण देवी व छोटे भाई की पत्नी अनीता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे में संजय की बेटी अनीता कुमारी व माता छठिया देवी बुरी तरह घायल हो गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










