अब बोतलों में मिलेगी देसी शराब

Published at :16 Mar 2015 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
अब बोतलों में मिलेगी देसी शराब

सासाराम(ग्रामीण) : जिले में अब देशी शराब प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी. सहायक उत्पाद आयुक्त डॉ आनंद ने देते हुए बताया कि पूर्व में बनायी गयी देसी शराब को बेचने के बाद दुकानदारों को अब प्लास्टिक की बोतलों में पैक देसी शराब सप्लाइ की जायेगी. इसके लिए उत्पाद विभाग से टेंडर हो गया है. इसका […]

विज्ञापन
सासाराम(ग्रामीण) : जिले में अब देशी शराब प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी. सहायक उत्पाद आयुक्त डॉ आनंद ने देते हुए बताया कि पूर्व में बनायी गयी देसी शराब को बेचने के बाद दुकानदारों को अब प्लास्टिक की बोतलों में पैक देसी शराब सप्लाइ की जायेगी. इसके लिए उत्पाद विभाग से टेंडर हो गया है. इसका टेंडर छत्तीसगढ़ के वेलकम नामक कंपनी को सौंपा गया है.
इस का उद्योग कोनार में लगा दिया गया है. प्लास्टिक की बोतलों का उत्पादन भी शुरू हो गया है. उन्होंने बताया कि अभी कुछ दुकानों को बोतलों में पैक देसी शराब सप्लाइ की गयी है. शेष दुकानों को बोतलबंद शराब शीघ्र उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि बोतल में पैक किये जाने से अब नकली शराब की बिक्री पर रोक लगने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन