डेहरी में करेंट से भैंस की मौत पर हंगामा

Published at :16 Mar 2015 6:55 AM (IST)
विज्ञापन
डेहरी में करेंट से भैंस की मौत पर हंगामा

डेहरी ऑन सोन (रोहतास) : बिजली पोल के स्टेप तार (एंकर वायर) में सटने से रविवार को तार बंगला निवासी जलेंद्र चौधरी की भैंस की मौत हो गयी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जम कर हंगामा किया और तार बंगला चौक को जाम कर दिया. इससे डेहरी-तिलौथू मार्ग पर घंटों आवागमन बाधित रहा. […]

विज्ञापन
डेहरी ऑन सोन (रोहतास) : बिजली पोल के स्टेप तार (एंकर वायर) में सटने से रविवार को तार बंगला निवासी जलेंद्र चौधरी की भैंस की मौत हो गयी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जम कर हंगामा किया और तार बंगला चौक को जाम कर दिया. इससे डेहरी-तिलौथू मार्ग पर घंटों आवागमन बाधित रहा.
सूचना पाकर पहुंचे डेहरी के सीओ सुनील कुमार व प्रभारी थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने पीड़ित परिवार को मुआवजे दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया. पशुपालक ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर, बिजली विभाग के कनीय अभियंता रंजीत प्रसाद ने बताया कि भैंस की सींग से जंपर टूट गया, इससे बिजली पोल के स्टेप तार में करेंट आ गया, जिससे भैंस की मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन