हाइस्कूल में उत्क्रमित होंगे 20 मध्य विद्यालय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Feb 2015 2:35 AM (IST)
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने जिलाधिकारी को भेजी सूची सासाराम : रोहतास जिले के 20 मध्य विद्यालयों को उच्च विद्यालयों में उत्क्रमित किया जायेगा. इसके लिए शिक्षा विभाग ने जिलाधिकारी को चयनित विद्यालयों की सूची अनुमोदन के लिए भेजी गयी है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) असर्फीनिशा ने बताया कि उत्क्रमित विद्यालय के लिए शर्तो में जिस […]
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने जिलाधिकारी को भेजी सूची
सासाराम : रोहतास जिले के 20 मध्य विद्यालयों को उच्च विद्यालयों में उत्क्रमित किया जायेगा. इसके लिए शिक्षा विभाग ने जिलाधिकारी को चयनित विद्यालयों की सूची अनुमोदन के लिए भेजी गयी है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) असर्फीनिशा ने बताया कि उत्क्रमित विद्यालय के लिए शर्तो में जिस पंचायत में एक भी अन्य विद्यालय नहीं हो, उत्क्रमित होने वाले विद्यालयों के क्षेत्र में अनुसूचित जाति, जनजाति की बहुलता हो तथा उत्क्रमित होने वाले मध्य विद्यालयों के पास एक एकड़ भूमि उपलब्ध होना चाहिए. हालांकि, अभी भी जिले की 107 पंचायतों में उच्च विद्यालय नहीं है.
राज्य सरकार की नीतियों के मुताबिक, सभी पंचायतों में उच्च विद्यालय की अनिवार्यता है, जो क्रमवार तरीके से मानक के अनुरूप उत्क्रमित करने की दिशा में पहल जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










