पोस्ट ऑफिस चौक को किया जाम

Published at :13 Jan 2015 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
पोस्ट ऑफिस चौक को किया जाम

छात्रवृत्ति व पोशाक के रुपये नहीं मिलने से आक्रोशित थे छात्र सासाराम (ग्रामीण) : शेरशाह सुरी इंटरस्तरीय विद्यालय, सासाराम में पोशाक व छात्रवृत्ति के रुपये नहीं बांटे जाने के विरोध में सोमवार को आक्रोशित छात्रों ने शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया व विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. छात्रों […]

विज्ञापन
छात्रवृत्ति व पोशाक के रुपये नहीं मिलने से आक्रोशित थे छात्र
सासाराम (ग्रामीण) : शेरशाह सुरी इंटरस्तरीय विद्यालय, सासाराम में पोशाक व छात्रवृत्ति के रुपये नहीं बांटे जाने के विरोध में सोमवार को आक्रोशित छात्रों ने शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया व विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की.
छात्रों ने बताया कि 11 जनवरी को रुपये बांटने के लिए प्राचार्य ने तिथि निर्धारित की थी.
लेकिन, न तो रुपये बांटे गये और न ही इसकी सूचना छात्रों को दी गयी. इस मामले में विद्यालय के प्राचार्य सुग्रीव सिंह ने बताया कि विभाग ने रुपये नहीं भेजे. रुपये मिलने के बाद छात्रों में बांट दी जायेगी. जाम के कारण घंटों गाड़ियों का आना-जाना बंद रहा. पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सड़क जाम हटवाया गया. इसके बाद शहर में गाड़ियों का आना-जाना शुरू हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन