बिहार : अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह के सात सदस्यों सहित 10 अपराधी गिरफ्तार

डेहरी ऑन सोन : बिहार के रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना पुलिस ने रविवार देर रात तकिया बाजार समिति क्षेत्र में छापेमारी करके अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह के सात सदस्यों सहित कुल 10 अपराधियों को धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कियेगये इन अपराधियों […]
डेहरी ऑन सोन : बिहार के रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना पुलिस ने रविवार देर रात तकिया बाजार समिति क्षेत्र में छापेमारी करके अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोह के सात सदस्यों सहित कुल 10 अपराधियों को धर दबोचा. पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कियेगये इन अपराधियों में आपराधिक गिरोह कोढा गैंग के सात सदस्य तथा तीन स्थानीय अपराधी शामिल हैं.
ये अपराधी तकिया बाजार समिति क्षेत्र में लूटपाट की नीयत से एकत्रित हुए थे. उन्होंने बताया कि इन अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देसी पिस्तौल, एक एयर पिस्तौल, 13 मोबाइल फोन, 35 सिम कार्ड और तीन मोटरसाइकिलें जब्त की हैं. सत्यवीर ने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों की राज्य के विभिन्न जिलों में लूट की कई वारदात में संलिप्तता रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




