पूर्वी सिंहभूम में तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई कार, UCIL के 4 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त कार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

East Singhbhum Road Accident: पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा में बुधवार को एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गयी. हादसे में UCIL के 4 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर किया गया है. तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है.

विज्ञापन

East Singhbhum Road Accident, पूर्वी सिंहभूम : पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में यूसीआईएल के चार कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये. अनियंत्रित कार की पेड़ में टक्कर होने से ये दुर्घटना हुई. घटना जादूगोड़ा–सुंदरनगर मुख्य मार्ग पर भाटीन माइंस के समीप हुई.

विज्ञापन

भाटीन माइंस के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब चार बजे एक कार में सवार होकर यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) में कार्यरत चार लोग जमशेदपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी और उसमें सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

Also Read: ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान, रांची रिंग रोड पर धू-धू कर जली रायपुर जा रही बस

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही जादूगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए यूसीआईएल जादूगोड़ा अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर कर दिया.

कार की तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ से टकराने के बाद कार घूमकर वापस जादूगोड़ा की दिशा में मुड़ गयी. ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए कार चालक की लापरवाही को जिम्मेदार बताया है. बताया जा रहा है कि घायल सभी कर्मचारी यूसीआईएल की नरवा कॉलोनी में रहते हैं. फिलहाल घायलों के नामों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Also Read: बोकारो में ‘प्रिंस खान’ के नाम से मचा हड़कंप, ऑडियो क्लिप में BMW कंपनी पर बम चलाने का दावा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola