घर पर बनाएं स्वादिष्ट बियाम रवा पुलीरो, नोट कीजिए Amma’s Kitchen की आसान रेसिपी

बियाम रवा पुलीरो (image: AI Generated)
Biyam Rava Puliro: अगर आप कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाने की सोच रहे हैं तो बियाम रवा पुलीरो एक बेहतरीन विकल्प है. Amma’s Kitchen ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसकी आसान रेसिपी शेयर की है, जिसे कम समय में घर पर बनाकर पूरे परिवार के साथ स्वाद लिया जा सकता है.
Biyam Rava Puliro: आजकल सोशल मीडिया पर नई-नई रेसिपी तेजी से वायरल होती रहती हैं. कई फूड क्रिएटर्स अपने आसान और स्वादिष्ट व्यंजन लोगों के साथ साझा करते हैं. इसी कड़ी में Amma’s Kitchen ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक खास दक्षिण भारतीय रेसिपी बियाम रवा पुलीरो शेयर की है. यह डिश चावल के रवा और इमली के खट्टे-मसालेदार स्वाद से तैयार की जाती है, जो खाने में बेहद लाजवाब लगती है. सबसे खास बात यह है कि यह रेसिपी बहुत ही आसान है और कम समय में घर पर तैयार की जा सकती है. अगर आप रोज-रोज के खाने से कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो बियाम रवा पुलीरो एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.
बियाम रवा पुलीरो बनाने के लिए जरूरी सामान
- बियाम रवा
- इमली का पानी
- हरी मिर्च
- करी पत्ता
- राई
- चना दाल
- मूंगफली
- हल्दी पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- तेल
कैसे बनाते हैं बियाम रवा पुलीरो
- सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें. इसमें राई डालें और जब राई चटकने लगे तो उसमें चना दाल, मूंगफली, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर हल्का भून लें.
- इसके बाद इसमें हल्दी पाउडर और इमली का पानी डालें. जब यह मिश्रण हल्का उबलने लगे तो इसमें धीरे-धीरे बियाम रवा डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गाठें न बनें.
- अब इसमें स्वादानुसार नमक डालकर कुछ मिनट तक पकाएं. जब रवा अच्छी तरह पक जाए और मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें.
- गरमा-गरम बियाम रवा पुलीरो को आप नाश्ते या हल्के भोजन के रूप में परोस सकते हैं. इसका खट्टा-मसालेदार स्वाद इसे और भी खास बना देता है.
यह भी पढ़ें: Besan Ka Halwa: स्वाद से भरा है बेसन का हलवा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी फिर से बना दो
यह भी पढ़ें: Shahi Toast Recipe: मीठे पलों को दें मिठास, रॉयल अंदाज में घर पर बनाएं लाजवाब शाही टोस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prerna
मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




