मृतका रचना का पोस्टमार्टम कर डॉक्टर गये कोलकाता, अब रिपोर्ट में लगेगी देर

Updated at : 21 Nov 2019 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
मृतका रचना का पोस्टमार्टम कर डॉक्टर गये कोलकाता, अब रिपोर्ट में लगेगी देर

सासाराम कार्यालय : कथित मेडिकल कोचिंग में छात्रा रचना सिंह की मौत हत्या या आत्महत्या के खुलासे में अभी और देर लगेगी. रचना के शव का पोस्टमार्टम करनेवाले डॉक्टर कोलकाता गये हुए हैं. वहां से आने के बाद वह रिपोर्ट लिखेंगे, फिर उसे सौंपेंगे, तब तक पुलिस और परिजनों को रिपोर्ट के लिए इंतजार करना […]

विज्ञापन

सासाराम कार्यालय : कथित मेडिकल कोचिंग में छात्रा रचना सिंह की मौत हत्या या आत्महत्या के खुलासे में अभी और देर लगेगी. रचना के शव का पोस्टमार्टम करनेवाले डॉक्टर कोलकाता गये हुए हैं. वहां से आने के बाद वह रिपोर्ट लिखेंगे, फिर उसे सौंपेंगे, तब तक पुलिस और परिजनों को रिपोर्ट के लिए इंतजार करना होगा.

वैसे पुलिस कुछ-कुछ इत्मीनान है. वह कोचिंग संचालक की बात पर लगभग आश्वस्त है कि छात्रा ने आत्महत्या ही की है, तभी तो कांड के तीन दिन बाद भी वह घटनास्थल पर पहुंची थी.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाबत डॉ. शिवेन्द्र कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में मैं कोलकता में हूं. एक कॉन्फ्रेन्स अटेंड करने आया हूं. यहां से लौटने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट लिखूंगा. इधर, मृतका के पिता रमेश कुमार सिंह ने कहा कि पहले तो पुलिस ने जांच शुरू करने में देर की. अब डॉक्टर पोस्टमार्टम रिपोर्ट लिखने में देर कर रहे हैं. जो कही न कही कोचिंग संचालक के प्रभाव को दर्शा रहा है.
पुलिस अगर उसी दिन जांच शुरू करती, तो मामला कुछ और होता. पुलिस तीन दिन बाद मेरे साथ घटनास्थल नावाडीह गांव पहुंची. वह भी बदले हुए थानेदार थे. उसी दिन उन्होंने थाने में योगदान ही किया था. उन्होंने कहा कि जिस पंखे से लटक आत्महत्या की बात हो रही है, एक पूरे मानव शरीर का वजन पड़ने के बाद भी पंखा जस की तस है, जो आश्चर्य का विषय है.
ज्ञातव्य हो कि, शनिवार 16 नवंबर की शाम रोहतास थाना क्षेत्र के जमुआ नावाडीह गांव में मेडिकल की तैयारी करानेवाले अनिबंधित कोचिंग संस्थान में डेहरी के नीलकोठी मुहल्ला निवासी व्यवसायी रमेश कुमार सिंह की बेटी रचना सिंह की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी थी, जिसकी प्राथमिकी डेहरी में यूडी केस नंबर 559/19 दर्ज हुआ है.
उसी रात शव का पोस्टमार्टम भी सासाराम स्थित सदर अस्पताल में हुआ था. शनिवार की शाम करीब पांच बजे रचना को कोचिंग के लोगों ने डेहरी अनुमंडल अस्पताल लाया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन