अमर शहीद गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला की प्रतिमा का हुआ अनावरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2019 8:57 AM
काराकाट : अमर शहीद अशोक चक्र से सम्मानित ज्योति प्रकाश निराला की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण उनके पैतृक गांव बदलाडीह में किया गया. प्रतिमा का अनावरण अमर शहीद ज्योति प्रकाश की पत्नी सुषमा व चार वर्षीया बेटी जिज्ञासा ने अमर शहीद ज्योति प्रकाश की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर किया. शहीद […]
काराकाट : अमर शहीद अशोक चक्र से सम्मानित ज्योति प्रकाश निराला की द्वितीय पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण उनके पैतृक गांव बदलाडीह में किया गया. प्रतिमा का अनावरण अमर शहीद ज्योति प्रकाश की पत्नी सुषमा व चार वर्षीया बेटी जिज्ञासा ने अमर शहीद ज्योति प्रकाश की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर किया. शहीद के पिता तेज नारायण सिंह, माता, सभी बहनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. भाजपा युवा किसान समिति के प्रदेश संयोजक रवि रंजन कुमार उर्फ पप्पू यादव द्वारा ज्योति प्रकाश निराला सेवा संस्थान, बिक्रमगंज के सौजन्य से यह कार्यक्रम किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










