थम गये ऑटो के पहिये, परेशानी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2019 9:26 AM

विज्ञापन

सासाराम नगर : रोहतास जिला जनवादी ऑटो चालक मजदूर संघ नये मोटर अधिनियम के विरुद्ध में सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल पर है. जिला मुख्यालय सासाराम, बिक्रमगंज, डेहरी व सभी नगर पंचायत क्षेत्रों में ऑटो का परिचालन ठप हो गया. ऑटो चालकों की हड़ताल से लोगों को काफी परेशानी हुई. खास कर स्कूली बच्चे इससे […]

विज्ञापन

सासाराम नगर : रोहतास जिला जनवादी ऑटो चालक मजदूर संघ नये मोटर अधिनियम के विरुद्ध में सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल पर है. जिला मुख्यालय सासाराम, बिक्रमगंज, डेहरी व सभी नगर पंचायत क्षेत्रों में ऑटो का परिचालन ठप हो गया. ऑटो चालकों की हड़ताल से लोगों को काफी परेशानी हुई. खास कर स्कूली बच्चे इससे प्रभावित हुए.

सोमवार को कई बच्चे स्कूल व कोचिंग नहीं जा सके. ऑटो नहीं चलने से यात्रियों को बस स्टैंड और स्टेशन से सामान को कंधे पर रख कर घर जाते देखा गया. जिले के लगभग गांव सड़क से जुड़े हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में ऑटो का परिचालन होता है. ऑटो चालकों की हड़ताल से ग्रामीण भी प्रभावित हुए है. जिले के तीनों अनुमंडल बाजार इससे काफी प्रभावित हुआ. सोमवार को बाजारों में खरीदारों की भीड़ नहीं दिखी. यहीं स्थिति कोर्ट कचहरी का भी रहा. ऑटो चालक संघ हड़ताल को लेकर समीक्षात्मक बैठक की.
हटाया जाये जनविरोधी कानून : समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए संघ के महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि बंगाल, छत्तीसगढ़, उतराखंड सहित कई राज्यों में वहां की सरकार नये मोटर अधिनियम को लागू नहीं की है. प्रधानमंत्री के गृह राज्य गुजरात में भी इस नये कानून के कई अधिनियमों में संशोधन किया गया है.
हमारा संघ बिहार सरकार से मांग करता है की इस जन विरोधी कानून को अपने प्रदेश में लागू नहीं करे. सरकार का कानून तो जन विरोधी है ही, नगर पर्षद व नगर पंचायत के अधिकारी और ठेकेदार हम गरीबों का शोषण कर रहे हैं. अभी तक हम लोगों को स्थायी स्टैंड नहीं उपलब्ध कराया गया. सड़क पर ऑटो लगाने पर पुलिस वाले डंडा बरसाते हैं. बैठक में महेंद्र यादव, सुमन पंडित, अंजनी बिंद, दिलशेर बेग, मोती गुप्ता, संतोष चंद्रवंशी, सर्वेश पासवान, पिंटू चौरसिया, रामा शेकर सिंह, मनोज पासवान, हिरन कुमार, मनीष चंद्रवंशी, भोला वारसी, रामाकांत यादव, फिरोज खां, असलम कुरैशी, सुमेश्वर राम, अखलाख खं, मो अलाउद्दीन, गणेश पांडेय आदि ऑटो चालक उपस्थित थे.
नये मोटर कानून में किया जाये बदलाव
डेहरी नगर : नये मोटर वाहन कानून के विभिन्न प्रावधानों के विरोध में आयोजित दो दिवसीय हड़ताल के कारण सोमवार को डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न जगहों से टैक्सी व ऑटोरिक्शा के नहीं चलने से लोगों को काफी दिक्कतें हुई. हड़ताल की वजह से डेहरी आॅन सोन के कई कोचिंग जाने वाले छात्रों, ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों, बस स्टैंड जाने वाले यात्रियों, स्टेशन व बस स्टैंड से बाहर से आये यात्रियों को अपने घर पहुंचने के लिए बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
बंद में हिस्सा नहीं लेने वाले कुछ ऑटो चालकों को संगठन के सदस्यों द्वारा गाड़ी चलाने से रोका गया. उनकी गाड़ियों की हवा निकाल दी. यह हड़ताल जनवादी ऑटो चालक मजदूर संघ बिहार के तत्वावधान में रखा गया है. इसमें मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों प्रावधानों को वापस लेने की मांग की है.
क्या कहते हैं यूनियन के जिला अध्यक्ष
संघ के अध्यक्ष सर्वेश पासवान ने कहा कि बिहार सरकार को बिहार में यातायात के नये नियम गरीब ऑटो चालकों पर नहीं लागू करना चाहिए. गरीब ऑटो चालक को नियमों के तहत परेशान कर मनमानी रकम प्रशासन द्वारा लिया जा रहा है और डेहरी नगर पर्षद द्वारा अब तक ऑटो चालक का स्टैंड भी नहीं बनाया गया और ऑटो चालकों से नगर पर्षद द्वारा जबरन टैक्स लेती है.
सुविधा के नाम पर ऑटो चालकों को कुछ भी नहीं मिलता है और नये नियम के तहत गरीबों को परेशान किया जाता है. दो दिवसीय हड़ताल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हमारी यही मांग है कि जल्द यातायात के नियम बदले जाएं, नहीं तो इसे बिहार से हटाया जाये. क्योंकि गरीब के लिए यह नियम अभिशाप है. रोज अपने रिक्शे पर बैठ कर चालक ग्राहक का इंतजार करते थे और मायूस होकर बिना कमाये घर चले जाते थे. सोमवार को उनकी चांदी हो गयी.
क्या कहते हैं लोग
विमल सिंह, कुंदन सिंह, विक्रम कश्यप, आलोक सोनी, सत्येंद्र गुप्ता, कुमकुम सिंह, संजय गुप्ता, कुंवर सिंह आदि लोगों ने बताया कि ऑटो चालक की हड़ताल से हमें काफी परेशानी हुई. स्टेशन से अपने घर या किसी काम से घर से बाहर निकले, तो हमें सड़क पर एक भी ऑटो नहीं दिखा. ऑटो नहीं होने से हमें बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन