ePaper

अधिकारियों को देखते ही सड़क से सामान लेकर भागे अतिक्रमणकारी

Updated at : 26 Jun 2019 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
अधिकारियों को देखते ही सड़क से सामान लेकर भागे अतिक्रमणकारी

डेहरी सदर : प्रभात खबर में 24 जून को पेज पांच पर मुख्य न्यायाधीश के जाते ही अनुमंडल रोड में फिर से अतिक्रमण, बनी झोंपड़ियां शीर्षक से खबर छपते ही नप प्रशासन मंगलवार को हरकत में आया. खबर का असर पड़ते ही नप प्रशासन ने अपने कर्मियों व पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरा. […]

विज्ञापन

डेहरी सदर : प्रभात खबर में 24 जून को पेज पांच पर मुख्य न्यायाधीश के जाते ही अनुमंडल रोड में फिर से अतिक्रमण, बनी झोंपड़ियां शीर्षक से खबर छपते ही नप प्रशासन मंगलवार को हरकत में आया. खबर का असर पड़ते ही नप प्रशासन ने अपने कर्मियों व पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरा. नगर पर्षद के ईओ सुशील कुमार के नेतृत्व मे शहर के थाना चौक से अांबेडकर चौक तक अपने दल बल के साथ अतिक्रमणकारियों पर चेताया.

नप इओ ने दुकानदारों को सड़क पर कब्जा छोड़ कर अपनी दुकान में सामान रखने व सड़क पर वाहन नहीं खड़ा करने को लेकर चेतावनी ध्वनि विस्तारक यंत्र से देते रहे. साथ में मौजूद पुलिस बल व नप जेई सन्नी कुमार व सिटी मैनेजर मनोज भारती व अभियान में शामिल नप कर्मियों ने दुकानदारों को सड़क से अवैध कब्जा हटाने की हिदायत देते हुए आगे बढ़ते रहे.

साथ ही सड़क व फुटपाथ पर रखे सामान को हमेशा के लिए हटाने का भी निर्देश दिया. साथ ही कई जगहों पर सामान को हटाया भी. अधिकारियों को देखते अवैध कब्जा किये दुकानदार इधर से उधर सामान लेकर भागते रहे. नप इओ ने दुबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई करने की भी हिदायत दी. साथ ही सड़क पर लगाने वाले दुकानदार को पड़ाव मैदान में लगाने का निर्देश दिया. हालांकि, नप द्वारा की गयी कार्रवाई को लोग खानापूर्ति बता रहे हैं.
नप ईओ ने कहा कि अतिक्रमण के विरुद्ध आगे भी अभियान चलता रहेगा. अतिक्रमण करने वालों को बक्सा नहीं जायेगा. अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूला जायेगा. साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी. गौरतलब है कि पिछले दिनों अतिक्रमण हटाने के दौरान अतिक्रमणकारियों ने नप कर्मियों पर रोड़ेबाजी कर हमला कर दिया था. इसमें एक नप कर्मी घायल हो गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन