रोहतास के सदर अस्पताल में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, शादी से पहले लड़की पक्ष ने लड़के वालों को जमकर पीटा
घटनास्थल की तस्वीर
Sasaram News: रोहतास में गहने-नकदी के लिए दो पक्षों ने अस्पताल में बवाल किया. लड़की पक्ष ने लड़के वालों पर किया अस्पताल पारिसर में ही हमला किया. घटना में तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली.
Sasaraam News: रोहतास के नौहट्टा में गहने और नकदी की मांग को लेकर उपजा विवाद देखते देखते हिंसक रूप में बदाल गया. दोनों पक्षों ने अस्पताल परिसर को ही रणक्षेत्र बना दिया. घटना में लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. जिसके बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई. घटना में तीन लोग घायल हो गए. जिनका इलाज जारी है.
आपके शहर में
तिलक से पहले ही बिगड़ा मामला
जानकारी के अनुसार, पांच जून को तिलक कार्यक्रम होना था. उससे पहले ही दोनों पक्षों के बीच गहने और नकदी को लेकर विवाद शुरू हुआ . जानकारी के अनुसार, लड़की पक्ष ने लड़के वालों पर अधिक मांग करने का आरोप लगाया, जिससे विवाद बढ़ता चला गया.
अस्पताल परिसर में मारपीट
विवाद इतना बढ़ गया कि मामला अस्पताल तक पहुंच गया. यहां लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के लोगों को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. अचानक हुई इस घटना से अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैल गई.
तीन लोग घायल
मारपीट की इस घटना में लड़के पक्ष के तीन लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार, सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है.
पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया. पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
थानाध्यक्ष का बयान
थानाध्यक्ष ने बताया कि यह विवाद आपसी लेन-देन और शादी से जुड़े मामलों को लेकर हुआ है. दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.
पहले भी हो चुके हैं विवाद
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के विवाद पहले भी सामने आते रहे हैं, लेकिन इस बार मामला हिंसक रूप ले लिया. उन्होंने प्रशासन से ऐसी घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है.
शांति बनाए रखने की अपील
प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है. साथ ही लोगों से कहा गया है कि किसी भी विवाद को कानून के दायरे में रहकर सुलझाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए