मवेशी लदे कंटेनर ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, एक जख्मी
Updated at : 19 Jun 2019 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

शिवसागर : थाना क्षेत्र के पखनारी गेट के समीप मवेशी लदे एक अनियंत्रित कंटेनर बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, डेहरी थाना क्षेत्र के कमरन गंज निवासी रामप्रवेश चौधरी का 32 वर्षीय बेटा […]
विज्ञापन
शिवसागर : थाना क्षेत्र के पखनारी गेट के समीप मवेशी लदे एक अनियंत्रित कंटेनर बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया, जिससे एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.
जानकारी के अनुसार, डेहरी थाना क्षेत्र के कमरन गंज निवासी रामप्रवेश चौधरी का 32 वर्षीय बेटा उपेंद्र चौधरी व हरिहर चौधरी का 30 वर्षीय बेटा विजय चौधरी बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने कुदरा जा रहे थे.दोनों युवक जैसे ही पखनारी गेट के पास पहुंचे की पीछे से आ रहे मवेशी लदा कंटेनर दोनों को रौंद दिया.जिसमें उपेंद्र चौधरी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि विजय बुरी तरह जख्मी हो गया.
घायल को एनएचआइ एंबुलेंस कर्मियों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सुधांशु ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया, जबकि कंटेनर से जब्त मवेशियों को गोशाला ले जाया गया जहां गोशाला के कर्मियों ने उन्हें लेने से इन्कार कर दिया. इसके पखनारी के एक व्यक्ति के जीम पर मवेशियों को छोड़ा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




