ePaper

सासाराम : काराकाट सीडीपीओ पर घूस मांगने की प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 14 Jan 2019 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
सासाराम : काराकाट सीडीपीओ पर घूस मांगने की प्राथमिकी दर्ज

सासाराम : काराकाट प्रखंड की सीडीपीओ श्वेता सिंह पर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है. उन पर एक आंगनबाड़ी सेविका का आर्थिक दोहन के लिए प्रताड़ित करने, मनमानी कर करीब एक वर्ष से बच्चों के पोषाहार को बाधित करने समेत कई संगीन आरोप लगे हैं. एसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गयी […]

विज्ञापन
सासाराम : काराकाट प्रखंड की सीडीपीओ श्वेता सिंह पर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है. उन पर एक आंगनबाड़ी सेविका का आर्थिक दोहन के लिए प्रताड़ित करने, मनमानी कर करीब एक वर्ष से बच्चों के पोषाहार को बाधित करने समेत कई संगीन आरोप लगे हैं. एसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
गौरतलब हो कि काराकाट प्रखंड के सोबेयां गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 157 के साथ टैग बाईडिहरी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 43 की सेविका रंभा कुमारी ने एसपी को आवेदन देकर सीडीपीओ के विरुद्ध दोनों केंद्रों के लिए प्राप्त पोषाहार के 31400 रुपये में से 10 हजार रुपये घूस के रूप में मांगने का आरोप लगाया था. उन्होंने आवेदन में कहा है कि सीडीपीओ के साथ संतोष तिवारी उर्फ नागमणी नामक व्यक्ति लगातार उससे रुपये की मांग करते रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन