डीएम और इओ से अतिक्रमण हटाने का अादेश रोकने की लगायी गुहार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2018 12:58 AM

विज्ञापन

शेरशाह नहर रोड में चल रहा अतिक्रमण हटाने का काम, वर्षों से वहां रहे रहे महादलितों के सामने सिर छुपाने की चिंता सासाराम शहर : शहर के फजलगंज बैंक कॉलोनी के पास स्थित शेरशाह नहर रोड की महादलित महिलाओं ने शुक्रवार को डीएम व नगर पर्षद के ईओ से मिल अतिक्रमण के आदेश को रोकने […]

विज्ञापन

शेरशाह नहर रोड में चल रहा अतिक्रमण हटाने का काम, वर्षों से वहां रहे रहे महादलितों के सामने सिर छुपाने की चिंता

सासाराम शहर : शहर के फजलगंज बैंक कॉलोनी के पास स्थित शेरशाह नहर रोड की महादलित महिलाओं ने शुक्रवार को डीएम व नगर पर्षद के ईओ से मिल अतिक्रमण के आदेश को रोकने की गुहर लगायी. आवेदन देने गयी दलित महिला भगमानी देवी, उर्मिला देवी, पार्वती देवी ने कहा है कि इस जमीन पर हमलोग पुरखों से रह रह हैं. इसके इलावा हम लोगों को रहने के लिए शहर में अपना कोई दूसरा जगह भी नहीं हैं. यही रह कर हम लोग मजदूरी कर अपना परिवार चलाते हैं. लेकिन, पूर्व सीओ द्वारा हम लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस भेजी गयी है. हम लोग जमीन के लिए कई बार सीओ से गुहार लगा चुके हैं. लेकिन, दूसरे जगह की व्यवस्था भी नहीं की गयी. ऊपर से हमारे मकान को तोड़ने का नोटिस भेज दिया गया. अगर हमारा मकान टूटा तो हम लोगों का परिवार रोड पर आ जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन