छापेमारी करने गयी पुलिस पर पथराव में दो हुए घायल

Updated at : 15 Jul 2018 3:53 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी करने गयी पुलिस पर पथराव में दो हुए घायल

लखीसराय : नवस्थापित तेतरहट थाना क्षेत्र के झिनौरा गांव स्थित मुसहरी में शराब विक्रेता को पकड़ने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने चोर-चोर का शोर मचाते हुए हमला कर दिया. पथराव में पुलिस का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं पुलिसकर्मी घायल हो गये. इधर, पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पांच […]

विज्ञापन
लखीसराय : नवस्थापित तेतरहट थाना क्षेत्र के झिनौरा गांव स्थित मुसहरी में शराब विक्रेता को पकड़ने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने चोर-चोर का शोर मचाते हुए हमला कर दिया. पथराव में पुलिस का एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं पुलिसकर्मी घायल हो गये. इधर, पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पांच ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात झिनौरा गांव के पास से शराब बेचने वाले राजो मांझी के पुत्र टिक्को मांझी को पकड़ने गयी तेतरहट पुलिस को चकमा देकर टिक्को मांझी पांच लीटर शराब को छोड़कर फरार हो गया. पुलिस उक्त शराब को जब्त कर थाना ले गयी. वहीं रात में ही पुलिस दल-बल के साथ छापेमारी करने झिनौरा गांव स्थित मुसहरी पहुंची तो मुसहरी एवं यादव टोला के बीच ग्रामीणों द्वारा चोर-चोर का शोर मचाते हुए पुलिस बल पर पथराव कर दिया गया,
जिससे पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसमें सवार दो जवान मुकेश कुमार शर्मा एवं अजीत कुमार घायल हो गये. इसके बाद पुलिस ने मुसहरी से पांच लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में दिलीप मांझी के दो पुत्र सकलदेव कुमार एवं सोहित कुमार, करुअन मांझी के पुत्र सूरज मांझी, कारू मांझी के पुत्र जितेंद्र मांझी एवं रामखेलावन मांझी के पुत्र बिल्टू मांझी शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन