टॉल प्लाजा से पांच लाख रुपये की चोरी के मामले की केंद्रीय टीम ने की जांच
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2018 5:20 AM
18 जून को टॉल प्लाजा के कैश रूम से हुई थी पांच लाख रुपये की चोरी सासाराम शहर : सासाराम टॉल प्लाजा के कैश रूम से 10 दिन पहले हुई पांच लाख रुपये की चोरी मामले की जांच के लिए गुरुवार को एनएचआई का केंद्रीय टीम टोल प्लाजा पहुंची. टीम चोरी मामले के विभिन्न बिंदुओं […]
18 जून को टॉल प्लाजा के कैश रूम से हुई थी पांच लाख रुपये की चोरी
सासाराम शहर : सासाराम टॉल प्लाजा के कैश रूम से 10 दिन पहले हुई पांच लाख रुपये की चोरी मामले की जांच के लिए गुरुवार को एनएचआई का केंद्रीय टीम टोल प्लाजा पहुंची. टीम चोरी मामले के विभिन्न बिंदुओं की जांच की. घटना के दिन कैश रूम के आस-पास रहे टॉल प्लाजा के कर्मियों से भी पूछताछ की. केंद्रीय टीम की कार्रवाई से टॉल कर्मियों में हड़कंप मचा है. घटना के 10 दिन बाद भी पुलिस ने मामले का खुलासा नहीं कर पाया है.
गौरतलब है कि 28 जून को टॉल प्लाजा के कैश रूम से पांच लाख रुपये की चोरी हुई थी. उस दिन टॉल मैनेजर के छुट्टी पर होने के कारण टॉल का एक अधिकारी थाने में अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया था. लेकिन, सवाल यह उठता है कि इतनी बड़ी घटना के बाद अबतक शिवसागर पुलिस ने जांच में रुचि नहीं दिखाई.
पुलिस तत्परता दिखाती, तो बरामद हो सकते थे रुपये : टॉल प्लाजा से पांच लाख रुपये चोरी मामले को थाने में दर्ज कराये 10 दिन हो गये. लेकिन केंद्र स्तर का मामला होने के बावजूद भी शिवसागर पुलिस ने जांच तत्परता नहीं दिखाई. अगर पुलिस तत्परता दिखाई होती तो अब तक रुपये भी बरामद हो गये होते और आरोपित भी पुलिस के हत्थे चढ़ गये होते.
इसकी जानकारी लेने के लिए टॉल प्रबंधक विवेक विमल व टॉल के अधिकारी महेश मिश्रा के नंबर पर बात करने की कोशिश की गयी लेकिन दोनों द्वारा फोन रिसीव नहीं करने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका.
वहीं, शिवसागर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि टॉल प्लाजा के कैश रूम से पांच लाख रुपया गुम होने के मामले में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. तत्काल मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










