मांझर कुंड के समीप मिला धनकाढ़ा के बसंत का शव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दो िदनों से लापता था युवक, गाय खोजने निकला था घर से सासाराम कार्यालय : दो दिनों से लापता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धनकाढ़ा गांव निवासी बसंत राम का शव कैमूर पहाड़ी के मांझर कुंड के समीप बरामद हुआ है. इस संबंध में दरिगांव थानाध्यक्ष कृपा शंकर साह ने बताया कि धनकाढ़ा के बसंत राम […]
विज्ञापन
दो िदनों से लापता था युवक, गाय खोजने निकला था घर से
सासाराम कार्यालय : दो दिनों से लापता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धनकाढ़ा गांव निवासी बसंत राम का शव कैमूर पहाड़ी के मांझर कुंड के समीप बरामद हुआ है. इस संबंध में दरिगांव थानाध्यक्ष कृपा शंकर साह ने बताया कि धनकाढ़ा के बसंत राम की गाय खो गयी थी. दो दिनों पूर्व वह गाय खोजने के लिए घर से निकला था. इसके बाद से घर नहीं लौटा था. गुरुवार को मांझर कुंड में एक शव के होने की सूचना मिली थी. शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे तो शव की पहचान बसंत राम के रूप में किये हैं. गाय को खोजने में संभवत: बसंत को लू लग गयी और उसकी मौत हो गयी है. शव को लाने के लिए ट्रैक्टर भेजा गया है. पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंपा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










