जेइइ मेन 2026 : 21 से 24 जनवरी की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेइइ मेन 2026 सेशन-1 (जनवरी) के तहत 21, 22, 23 और 24 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेइइ मेन 2026 सेशन-1 (जनवरी) के तहत 21, 22, 23 और 24 जनवरी को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. एनटीए की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इन तारीखों पर पेपर-1 (बीइ/बीटेक) की परीक्षा दो शिफ्टों में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी. जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 28 और 29 जनवरी को है (बीइ/बीटेक, बीआर्क, बी-प्लानिंग), उनके एडमिट कार्ड बाद में जारी किये जायेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन