उपभोक्ताओं का बिजली कार्यालय में हंगामा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Dec 2017 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

कई बार आये, पर नहीं बदला गया बल्ब दो साल की गारंटी वाला एलईडी बल्ब बना लोगों के जी का जंजाल कई दिनों से बिजली बोर्ड कार्यालय में नहीं आ रहे थे बल्ब बेचनेवाले सासाराम शहर : गारंटी वाले एलईडी बल्ब की वापसी नहीं होने को लेकर बिजली बोर्ड कार्यालय में गुरुवार काे उपभोक्ताओं ने […]
विज्ञापन
कई बार आये, पर नहीं बदला गया बल्ब
दो साल की गारंटी वाला एलईडी बल्ब बना लोगों के जी का जंजाल
कई दिनों से बिजली बोर्ड कार्यालय में नहीं आ रहे थे बल्ब बेचनेवाले
सासाराम शहर : गारंटी वाले एलईडी बल्ब की वापसी नहीं होने को लेकर बिजली बोर्ड कार्यालय में गुरुवार काे उपभोक्ताओं ने हंगामा किया. कई बार चक्कर लगाने के बावजूद बल्ब नहीं बदलने जाने पर उपभोक्ताओं का सब्र जवाब दे गया. उपभोक्ता कार्यपालक अभियंता के कार्यालय का घेराव कर दिये. उपभोक्तओं के दबाव पर कार्यपालक अभियंता ने हंगामे के बाद बल्ब विक्रेता को बुला कर कैंपस में ही बल्ब वितरण कराने का आदेश दिया. इसके बाद बल्ब का वितरण शुरू हुआ. सरकारी एलईडी बल्ब अब लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है. बल्ब बेचनेवाली कंपनी दो साल की गारंटी देती है. लेकिन,
हालात यह है कि खराब बल्ब लेने वाला कोई नहीं. लोग खराब बल्ब लेकर विद्युत बोर्ड कार्यालय में टेबल दर टेबल पूछताछ कर रहे हैं कि मेरा बल्ब कहां बदला जायेगा. करीब दो वर्ष पहले बिजली बोर्ड कार्यालय परिसर में बल्ब मिलता था. उस समय कुछ लोगों के खराब बल्ब बदले भी गये थे. कुछ दिन तक इसी तरह चलता रहा. लेकिन, बाद में विक्रेता कहां गायब हो गये लोगों को पता ही नहीं है.
मैं अपने घर का आठ खराब बल्ब लेकर करीब एक महीने से आ रहा हूं. लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई. आज लोगों ने हंगामा किया, तो बेचने वाले कैंपस में नजर आ गये. नहीं तो आज भी खाली हाथ लौटना पड़ता.
रामविलास सिंह, बड़की करपुरवा
अपने घर का काम छोड़कर खराब बल्ब को बदलने के लिए मैं यहां आ रही हूं. पैसा लगा है. गारंटी भी मिली थी. लेकिन, यहां आने पर बल्ब बेचने वाले गायब. बहुत तकलीफ होती थी. आज हंगामा हुआ, तो बल्ब बदला गया.
राधिका देवी, आदर्श कॉलोनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




