बिहार : सासाराम के बड्डी से हार्डकोर नक्सली कट्टे, कारतूस के साथ गिरफ्तार

सासाराम : बिहारके सासाराममें बड्डी थाना क्षेत्र के बड्डी गांव से पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, बड्डी पुलिस ने कई मामलों में वांछित हार्डकोर नक्सली सुनील यादव उर्फ भोलू को बड्डी गांव से ही एक कट्टे व 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष दीपक […]
सासाराम : बिहारके सासाराममें बड्डी थाना क्षेत्र के बड्डी गांव से पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, बड्डी पुलिस ने कई मामलों में वांछित हार्डकोर नक्सली सुनील यादव उर्फ भोलू को बड्डी गांव से ही एक कट्टे व 10 कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया.
थानाध्यक्ष दीपक झा ने बताया कि पुलिस को सुनील की कई मामलों में तलाश थी. हाल के दिनों में एक ठेकेदार से रंगदारी मांगी थी. इसके अलावा विभिन्न थानों में करीब आधा दर्जन मामले उस पर दर्ज हैं. गिरफ्तार नक्सली को न्यायालय में पेश किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सुनील हाल के दिनों में नक्सली संगठन को मजबूत करने के लिए गतिविधियां भी चला रहा था.
ये भी पढ़ें… बिहार : खगड़िया में पेड़ से टकरायी स्कार्पियो, दो की मौत, 5 जख्मी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




