महुआ शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

Published at :26 Nov 2017 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
महुआ शराब के साथ दो  धंधेबाज गिरफ्तार

डेहरी (कार्यालय) : शहर के कटार मेन रोड से गुप्त सूचना के अाधार पर पुलिस ने मुन्ना शर्मा व कुनकुन शर्मा को चार लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. साथ ही एक मोटरसाइकिल जब्त कर ली. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं, गरवट बिगहा से शराब के नशे में हंगामा […]

विज्ञापन

डेहरी (कार्यालय) : शहर के कटार मेन रोड से गुप्त सूचना के अाधार पर पुलिस ने मुन्ना शर्मा व कुनकुन शर्मा को चार लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. साथ ही एक मोटरसाइकिल जब्त कर ली. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं, गरवट बिगहा से शराब के नशे में हंगामा करते एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया.

कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि : डेहरी . रोहतास के लाल शहीद गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला के प्रति सम्मान एवं उनके योगदान को याद करने के लिए इनक्रेडिबल रोहतास की ओर से कैंडल मार्च का आयोजन डेहरी नगर के आंबेडकर चौक से थाना मोड़ तक किया गया. इसमें हर तबके के लोगों ने गर्व से अमर शहिद को याद किया व उनके बलिदान को यादों में संजोए रखने का प्रण लिया. देश भक्ति नारों के साथ डेहरी नगरवासियों ने रैली निकाली. आंबेडकर चौक से शाम छह बजे एकत्र होकर पैदल कैंडल मार्च निकाल कर हनुमान मंदिर होते हुए लोग थाना चौक पहुंचे,जहां पर युवाओं ने दो मिनट का मौन शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन