दहेज के लिए महिला को जला कर मार डाला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Nov 2017 8:04 AM (IST)
विज्ञापन

माति गांव निवासी मृतका के भाई ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी पति पर बहन की बड़ी गोतनी के साथ अवैध संबंध का लगाया आरोप करगहर : माति गांव में दहेज के लिए एक महिला की जला कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मंगलवार को मृतका के भाई ने […]
विज्ञापन
माति गांव निवासी मृतका के भाई ने थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
पति पर बहन की बड़ी गोतनी के साथ अवैध संबंध का लगाया आरोप
करगहर : माति गांव में दहेज के लिए एक महिला की जला कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में मंगलवार को मृतका के भाई ने थाने प्राथमिकी दर्ज करायी. मृतका की पहचान फुलमती देवी के रूप में हुई है.
ओपी अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गांव मिर्जापुर डिलियां के वार्ड 43 के निवासी रामगहन राम की बेटी फुलमती देवी की शादी 2016 में माति गांव निवासी वंशनरायण चंद्रवंशी के बेटे आकाश कुमार से हुई थी. शादी के बाद से ही उसके ससुरालवाले दहेज में मोटरसाइकल की मांग कर रहे थे. मृतका के भाई भाई सुरेंद्र राम ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित भी किया जाता था. उसके पति का उसकी बड़ी गोतनी के साथ अवैध संबंध भी है, जिसका वह विरोध करती थी.
16 दिसंबर को ससुरालवालों ने उसकी बहन पर मिट्टी का तेल छिडक कर आग लगा दी. इसके बाद इलाज के नाम पर उसको वराणसी के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां 19 दिसंबर को उसकी मौत हो गयी. लेकिन, उसकी मौत की सूचना उसे 21 दिसंबर को दी गयी. मृतका के भाई के बयान पर उसके पति आकाश कुमार, ससुर वंशनरायण चंद्रवंशी, भैंसुर आजाद चंद्रवंशी व गोतनी सुनैना देवी पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




