शहर में बनाये जायेंगे चार ड्रेन

Published at :19 Sep 2017 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में बनाये जायेंगे चार ड्रेन

ड्रेन बनाने के लिए विधायक के साथ बुडको ने किया निरीक्षण सासाराम नगर : शहर में ड्रेन बनाने को लेकर बुडको की टीम संवेदक के साथ सोमवार को शहर का अवलोकन किया. स्थानीय विधायक डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शहर में 42 करोड़ की लागत से चार ड्रेन का निर्माण होना है. बुडको […]

विज्ञापन
ड्रेन बनाने के लिए विधायक के साथ बुडको ने किया निरीक्षण
सासाराम नगर : शहर में ड्रेन बनाने को लेकर बुडको की टीम संवेदक के साथ सोमवार को शहर का अवलोकन किया. स्थानीय विधायक डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शहर में 42 करोड़ की लागत से चार ड्रेन का निर्माण होना है.
बुडको के इंजीनियर जितेंद्र प्रसाद हैदराबाद की निर्माण कंपनी श्री साई के टीम के साथ शहर का अवलोकन किया. जिस क्षेत्र में ड्रेनेज का निर्माण होना है, उस क्षेत्र में निर्माण के दौरान आने वाली बाधाओं का अवलोकन किया गया.
पहला ड्रेनेज धर्मशाला पथ, चौखंडी, गांधी नीम, मदार दरवाजा, नवरतन बाजार, जानी बाजार, बस्ती मोड़ होते हुए मकबरा के आउटलेट में गिरेगा. दूसरा बौलिया रोड, आलमगंज, चौक बाजार होते हुए मदार दरवाजा के सिवरेज में गिर जायेगा. यही सिवरेज बस्ती मोड़ में मिलाया जायेगा. तीसरा एसपी जैन कॉलेज गेट स्थित पुराने जीटी रोड होते हुए बेदा नहर पूल से मुड़ कर बेलाढ़ी साईफन में गिरेगा.
चौथा सागर नदी होते हुए मिनी बाईपास करपुरवा होते हुए आउटलेट नहर में गिरेगा. दुर्गापूजा बाद ड्रेनेज निर्माण का कार्य शुरू हो जायेगा. ड्रेनेज का निर्माण होने से शहरवासियों को जलजमाव से मुक्ति मिलेगी. इस मौके पर सर्वजीत खालसा, सुहैल अंसारी, जावेद अंसारी, रामरूप कुशवाहा, मनोज कुमार जितेंद्र नटराज, राजीव रंजन, प्रो सुभाष यादव, पप्पु सोनी, शमशुद अंसारी, विनोद यादव, अरविंद यादव आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन