मोबाइल चोरी की घटना से लोग चिंतित

Published at :11 Sep 2017 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल चोरी की घटना से लोग चिंतित

संझौली : प्रखंड में मोबाइल चोरी की घटना में बढ़ोत्तरी से लोग काफी चिंतित है. उन्हें चिंता सताने लगी है कि कहीं उनके चोरी किये गये मोबाइल से अपराधिक घटना को अंजाम न दिया जाये. मोबाइल चोरी होने के बाद आमतौर पर उपभोक्ता थाना में सनहा दर्ज करा कर सिम को तो बंद करा कर […]

विज्ञापन
संझौली : प्रखंड में मोबाइल चोरी की घटना में बढ़ोत्तरी से लोग काफी चिंतित है. उन्हें चिंता सताने लगी है कि कहीं उनके चोरी किये गये मोबाइल से अपराधिक घटना को अंजाम न दिया जाये. मोबाइल चोरी होने के बाद आमतौर पर उपभोक्ता थाना में सनहा दर्ज करा कर सिम को तो बंद करा कर नया सिम ले लेते है. पुलिस के द्वारा भी मोबाइल को खोजने का प्रयास तक नहीं किया जाता है.
चोरी करते पकड़े गये कई चोर ़ छह सितंबर को संझौली बाजार के एक सैलून से मोबाईल चोरी करते पकड़ा गया युवक चांदी निवासी निर्मल यादव था. जबकि कुछ दिन पूर्व बिक्रमगंज सब्जी मंडी में ग्राहक की मोबाइल चोरी करता पकड़ा गया युवक डेहरी का था.
मामले में होगी कार्रवाई ़ एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा है कि मोबाइल चोरी पर स्थानीय थाने में दर्ज मामले में कार्रवाई होगी.उन्होंने कहा कि रोहतास पुलिस जल्द ही मोबाइल चोरों के खिलाफ अभियान चलायेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन