सम्मेलन से पहले शहर में निकला जुलूस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Sep 2017 10:08 AM (IST)
विज्ञापन

विराट हिंदू सम्मेलन से पहले आयोजकों द्वारा शहर के थाना चौक से एक विराट जुलूस निकाला गया.खुले जीप ,सैकड़ों छोटे बड़े वाहनों व गाजे बाजे के साथ निकला जुलूस पाली रोड, स्टेशन रोड,कैनाल रोड,मुख्य बाजार होते सभा स्थल पर आकर समाप्त हुआ. जुलूस में शामिल लोगों द्वारा लहराए जा रहे भगवा व भारत माता की […]
विज्ञापन
विराट हिंदू सम्मेलन से पहले आयोजकों द्वारा शहर के थाना चौक से एक विराट जुलूस निकाला गया.खुले जीप ,सैकड़ों छोटे बड़े वाहनों व गाजे बाजे के साथ निकला जुलूस पाली रोड, स्टेशन रोड,कैनाल रोड,मुख्य बाजार होते सभा स्थल पर आकर समाप्त हुआ.
जुलूस में शामिल लोगों द्वारा लहराए जा रहे भगवा व भारत माता की जय की गगनभेदी नारे से पूरा शहर गूंज उठा.सभा स्थल पर सम्मेलन को संबोधित करने वालों में बजरंग दल के क्षेत्रीय संयोजक जनमेजय, प्रांत सह संयोजक वीरेंद्र कुमार व रजनीश जी, प्रांत मंत्री नंदकुमार, प्रांत के धर्म प्रचारक उपेंद्र कुशवाहा आदि शामिल थे.
कार्यक्रम के दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषिराज,जिला सह संयोजक निरंजन कुमार,नगर मंत्री कमलाकांत,मीडिया प्रभारी सह संयोजक दीपक दास,नगर संयोजक गोपी कुमार,दयानिधि, शिवम कुमार,दीपक मेहता,राजेश कुमार,विनय,भोला चौहान, जयप्रकाश कश्यप, देवा,नीरज कुमार,सनी कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




