छात्रावास व स्कूल भवनों पर खर्च होंगे नौ करोड़ रुपये

Published at :07 Sep 2017 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रावास व स्कूल भवनों पर खर्च होंगे नौ करोड़ रुपये

अल्पसंख्यक बहुक्षेत्रीय विकास योजना की समीक्षा ससमय व गुणवत्ता के साथ पूरी करें योजना : डीएम नवादा : जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय में अल्पसंख्यक बहुक्षेत्रीय विकास योजना के संबंध में समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसमें कई योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गयी. अंसार नगर में मोमिन हाइस्कूल के बगल […]

विज्ञापन
अल्पसंख्यक बहुक्षेत्रीय विकास योजना की समीक्षा
ससमय व गुणवत्ता के साथ पूरी करें योजना : डीएम
नवादा : जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय में अल्पसंख्यक बहुक्षेत्रीय विकास योजना के संबंध में समिति की बैठक आयोजित की गयी. इसमें कई योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गयी.
अंसार नगर में मोमिन हाइस्कूल के बगल में खाली सरकारी जमीन पर अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास के निर्माण के लिए दो करोड. रुपये खर्च किये जायेंगे. इराकी कमेटी मोगलाखार में रोजगार प्रशिक्षण केंद्र के भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपये, इराकी उर्दू गर्ल्स इंटर विद्यालय में आठ कमरे, कॉमन रूम, सीढ़ी, शौचालय निर्माण तथा विद्युतीकरण पर दो करोड़ 40 लाख रुपये खर्च होंगे.
वार्ड 17 में पुरानी मस्जिद के पास सरकारी जमीन खाता संख्या 281 खेसरा 1503 में कौशल प्रशिक्षण केंद्र भवन निर्माण हेतु दो करोड़ रुपये, वार्ड 26 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बड़ी दरगाह, भाट टोली में क्लास रूम निर्माण हेतु 50 लाख रुपये, वार्ड 25 में खुरी नदी के दक्षिण छोर पर सरकारी जमीन पर चार ट्रेडवाले आईटीआई भवन निर्माण के लिए दो करोड़ 85 लाख रूपये व्यय की स्वीकृति प्रदान की गयी. कमालपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में चार कमरे के निर्माण के लिए 50 लाख की योजना स्वीकृत की गयी. मल्लिक टोला उर्दू प्राथमिक विद्यालय में एक कमरा तथा चहारदीवारी निर्माण हेतु 25 लाख की योजना पारित की गयी. डीएम कौशल कुमार ने अल्पसंख्यक कल्याण की सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने हेतु जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को अग्रेतर कार्रवाई अविलंब शुरू करने का निर्देश दिया है.
उन्होंने कहा है कि पूरी गुणवत्ता के साथ ससमय योजनाओं को पूर्ण करें. बैठक में उप विकास आयुक्त एसएम कैसर सुल्तान, सिविल डॉ सर्जन श्रीनाथ, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहजानंद, कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी, जिला योजना पदाधिकारी शिबगतुल्लाह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी बलवंत बहादुर पांडेय, प्रो जयउद्दीन, अनवर भट्ट, प्रो इलियासउद्दीन आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन