दुर्गावती जलाशय का कंट्रोल रूम जला, करोड़ों की मशीनें हुईं राख

चेनारी (रोहतास) : करमचट बांध स्थित दुर्गावती जलाशय के कंट्रोल रूम में मंगलवार को आग लग गयी. आग से कंट्रोल रूम जल कर खाक हो गया. घटना झंडोत्तोलन के बाद दोपहर करीब दो बजे हुई. पता चला है कि इस घटना से करोड़ों रुपये की मशीनें जल कर खाक हो गयी हैं. हादसे के वक्त […]
चेनारी (रोहतास) : करमचट बांध स्थित दुर्गावती जलाशय के कंट्रोल रूम में मंगलवार को आग लग गयी. आग से कंट्रोल रूम जल कर खाक हो गया. घटना झंडोत्तोलन के बाद दोपहर करीब दो बजे हुई. पता चला है कि इस घटना से करोड़ों रुपये की मशीनें जल कर खाक हो गयी हैं. हादसे के वक्त कंट्रोल रूम में सिर्फ एक चौकीदार मौजूद था.
घटना के बाद बिजली सप्लाइ बंद होने के साथ जलाशय से जुड़े सभी काम ठप हैं. मामले की सूचना मिलने पर अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार देर रात करीब 10 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली. अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पहली नजर में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है. हालांकि, विभागीय जांच करा कर कारणों का पता लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




